Saturday 7th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: टांगी से प्राणघातक हमला कर हत्या करने का आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - पुरानी रंजिश के चलते टांगी से प्राणघातक हमला कर निर्मम हत्या करने के आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार गत दिवस 02 सितम्बर को प्रार्थी आकाश कुर्रे उम्र 21 वर्ष निवासी ढाबाडिह , थाना पामगढ में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01 सितंबर को अपने दोस्त के साथ बर्थ डे पार्टी में राहौद गये थे , जहां रात्रि करीबन तीन बजे के आस-पास अपने घर आया। तब देखा कि घर अंधेला था और परछी के खाट पर सोये हुये पिता श्रवण कुर्रे को मोबाईल का टार्च जलाकर देखा तो पिता का चेहरा खून से लथपथ मृत हालत में पढ़ा था। चिल्ला कर दोस्त गंगासागर को आवाज देकर बुलाया , दोनो खाट के नजदीक जाकर देखे बायें आंख के भौंह , बांये तरफ गाल , जबड़ा एवं बांये हाथ के हथेली ऊपर किसी धारदार हथियार से मारने से गहरा चोट लगा व खून निकला हुआ था , जिसकी सूचना प्रार्थी अपने भाई को दिया। छोटा भाई प्रकाश बताया कि कल शाम करीब छह बजे ढावाडिह में पिता के साथ गांव का राजकुमार खुंटे भी था , पिता बोला था कि आज हम लोगो का पार्टी है , शंका है कि राजकुमार खुंटे ने ही धारदार हथियार से मारकर पिता का हत्या किया है। प्रार्थी की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 369/2023 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान संदेही राजकुमार खुंटे उम्र 40 वर्ष निवासी ढाबाडिह थाना पामगढ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। उन्होंने बताया कि मृतक श्रवण खुटे हम दोनो चार - पांच वर्ष पूर्व कमाने खाने गुजरात गये थे , जहां मृतक मेरे से मारपीट किया था और माथे पे चोट लगा था। उसी रंजिश को लेकर रात्रि में श्रवण कुर्रे अपने घर परछी में खाट में सो रहा था तो उसके ऊपर लोहे की टांगी से हमला कर हत्या कर देना तथा टंगिया को लीलागर नदी किनारे में फेंक देना बताया। घटना में प्रयुक्त टांगी को आरोपी के निशादेही पर लीलागर नदी से बरामद किया तथा विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 201 आईपीसी जोड़ी गई है। प्रकरण के आरोपी राजकुमार खुंटे उम्र 40 वर्ष निवासी ढाबाडिह थाना पामगढ़ के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से पामगढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी , एएसआई रामदुलार साहू , प्रधान आरक्षक सुधीर साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें