Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: घर घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोपी जेल दाखिल

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जांजगीर चांपा - घर में अकेली पाकर महिला से छेड़छाड़ करने के आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे ने अरविन्द तिवारी को बताया पीड़िता आज एक नवंबर को सुबह आठ बजे अपने घर पर अकेली थी। तभी आरोपी देवीलाल कश्यप घर अंदर आया और पीड़िता को घर में अकेली देखकर बेइज्जती करने की नियत से हाथ बांह पकड़ा। मना करने पर गाली गलौच किया और हाथ मुक्का से मारपीट किया तब यह चिल्लाई तो आरोपी भाग गया। पीड़िता द्वारा घटना के संबंध में अपने पति को बताने पर थाना रिपोर्ट करने जा रही थी तो आरोपी द्वारा रास्ते में पीड़िता को थाना मत जाना , नहीं तो अच्छा नहीं होगा कहकर जान से मारने की धमकी दे रहा था , दोनो किसी तरह थाना आये। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 322/23 धारा 452 , 354 ख , 323 , 506 बी , 190 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर नवागढ़ पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी को उसके निवास से पकड़कर हिरासत में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुये नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को त्वरित विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश शेंडे एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी - देवी लाल कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी महंत , थाना नवागढ़ , जिला जांजगीर चांपा। ‌

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें