Friday 6th of November 2026

ब्रेकिंग

जब अपराध की पृष्ठभूमि वाले हाथों में आ जाए कलम, पत्रकारिता की साख पर लगने लगते हैं दाग

राज्योत्सव की गरिमा सर्वोपरि—भारतीय जनाधिकार पार्टी ने 3 नवंबर का काला झंडा विरोध स्थगित किया 9 नवंबर के बाद केंद्रीय मं

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए 8 अभ्यर्थियों ने लिए नाम निर्देशन पत्र और 8 अभ्यर्थियों ने जमा किया नाम निर्देशन पत्र

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Oct 28, 2023
सक्ती विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संदर्भ में जिले के सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर तीनो विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज 27 अक्टूबर को नामांकन की कार्यवाही के दिन 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे और 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बालेश्वर राम व निर्वाचन शाखा प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत कोरी द्वारा बताया गया कि आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 4, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 3 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 1 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र लिए गए है। इसी प्रकार आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 - सक्ती के लिए 2, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 - चन्द्रपुर के लिए 2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 - जैजैपुर के लिए 4 अभ्यर्थियो ने आज नाम निर्देशन पत्र जमा किए। उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्रारंभ होने की तिथि 21 अक्टूबर, नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, नाम निर्देशन की संवीक्षा तिथि 31 अक्टूबर, अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 2 नवंबर, मतदान की तिथि 17 नवंबर और मतगणना की तिथि 3 दिसंबर निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्र सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर प्राप्त व जमा किए जा सकते है। नाम निर्देशन पत्र के लिए निच्छेप राशि सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रूपये और अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 5 हजार रूपये निर्धारित है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें