Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुरी शंकराचार्यजी के आगामी उत्तरप्रदेश प्रवास की मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने दी जानकारी

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Oct 20, 2024
वृंदावन - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर एवं हिन्दू राष्ट्र प्रणेता अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज श्रीहरिहर आश्रम , वृन्दावन में अपनी 14 दिवसीय ( 05 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 ) प्रवास पूर्ण कर उत्तरप्रदेश में आगामी राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत आज 18 अक्टूबर को रात्रि लगभग सवा ग्यारह बजे मथुरा रेलवे स्टेशन से कोटा पटना एक्सप्रेस द्वारा जौनपुर प्रस्थान करेंगे। दूसरे दिन 19 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे जौनपुर पहुंचकर सड़कमार्ग से निवासस्थल टी०डी० डिग्री कालेज पहुंचेंगे , इसी दिन सायं साढ़े पांच बजे शंकराचार्यजी का पत्रकार वार्ता आयोजित है। निवास स्थल पर 20 एवं 21 अक्टूबर को प्रात:कालीन सत्र में पूर्वान्ह साढ़े ग्यारह बजे से दर्शन , दीक्षा एवं संगोष्ठी आयोजित है जिसमें उपस्थितजन धर्म , अध्यात्म और राष्ट्र से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकेंगे। वहीं उपरोक्त दोनों दिवसों को सायंकालीन सत्र में साढ़े पांच बजे से पुन: दर्शन के साथ आध्यात्मिक संदेश प्राप्त करने का सुअवसर भक्तजनों को उपलब्ध हो सकेगा। पुरी शंकराचार्यजी 22 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे निवास स्थल से प्रस्थान कर सड़क मार्ग द्वारा भदोही रेलवे स्टेशन प्रस्थान करेंगे जहां से अपरान्ह ढाई बजे काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस द्वारा मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर सायं चार बजे सड़कमार्ग द्वारा निवास स्थल ( प्रो. शिकायत ओझा का निवास) सरस्वती विद्या मंदिर परिसर लालगंज प्रतापगढ़ पहुंचेंगे। इसी कड़ी में 23 एवं 24 अक्टूबर को प्रात:कालीन सत्र में दर्शन , दीक्षा तथा हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी तथा सायं सत्र में पुन: दर्शन एवं आध्यात्मिक संदेश श्रवण का सौभाग्य सुलभ होगा। यहां आयोजित सभी कार्यक्रमों की समाप्ति पश्चात पुरी शंकराचार्यजी 25 अक्टूबर को राष्ट्र रक्षा अभियान के अगले चरण के लिये प्रस्थान करेंगे। इसकी जानकारी श्रीसुदर्शन संस्थानम , पुरी शंकराचार्य आश्रम / मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें