Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: पुरी शंकराचार्य जी का प्राकट्य महोत्सव इस बार 26 जून को भाटापारा छत्तीसगढ़ में

Mukesh Kumar Bharti

Wed, May 25, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट जगन्नाथपुरी - ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वती जी महाराज राष्ट्रोत्कर्ष अभियान अंतर्गत हिन्दू राष्ट्र निर्माण हेतु निरन्तर नेपाल एवं भारतवर्ष के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास पर रहते हैं। वर्तमान में पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी में निवासरत हैं। इसी महीने 28 मई से उनकी हिन्दू राष्ट्र निर्माण यात्रा पुनः आरम्भ होगी। इस यात्रा के प्रथम चरण में महाराज श्री का 29 एवं 30 मई को चंदौली (उत्तरप्रदेश) में प्रवास होगा। तत्पश्चात 31 मई से 03 जून तक दक्षिणामूर्ति आश्रम - अस्सी घाट काशी (उत्तरप्रदेश) ; 04 जून से 11 जून तक शिवगंगा आश्रम प्रयागराज ; 12 एवं 13 जून टाटा जमशेदपुर ; 14 एवं 15 जून रायगढ़ (छत्तीसगढ़) ; 16 जून रायपुर शहर , 17 एवं 18 जून रावांभाठा रायपुर ग्रामीण क्षेत्र ; 19 से 24 जून तक श्रीसुदर्शन संस्थानम् शंकराचार्य आश्रम, रायपुर ; 25 जून से 28 जून तक भाटापारा (बलौदाबाजार)। उक्त भाटापारा प्रवास में श्रीमज्जगद्गुरु शंकराचार्य महाभाग का आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी 26 जून 2022 को भव्य प्राकट्य महोत्सव आयोजित है। इसके बाद 29 जून को महाराजश्री छत्तीसगढ़ प्रवास से श्रीगोवर्द्धनमठ पुरी (उड़ीसा) प्रस्थान करेंगे। पुरी शंकराचार्य जी आगामी चातुर्मास्य तक पुरी मठ में निवासरत रहेंगे। पुरी शंकराचार्य द्वारा संस्थापित धर्मसंघ पीठपरिषद् , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी संगठन ने उपरोक्त प्रवास कार्यक्रम में राष्ट्र के सभी सनातनी धर्मावलम्बियों से अपील की है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी एवं धर्मसभा में सभी इष्टजनों के साथ उपस्थित रहकर पूज्यपाद पुरी शंकराचार्य जी के उद्घोषणा अनुरूप भव्य हिन्दू राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनकर जीवन को धन्य बनावें। इस यात्रा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ पीठ परिषद के प्रो०बी०डी०दीवान ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें