: शिंदे सरकार ने उद्धव सरकार के नाम बदलाव के फैसले में किया परिवर्तन
Mukesh Kumar Bharti
Mon, Jul 18, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
मुम्बई - राज्य की नई शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र में दो शहरों के नामों को बदलने अपनी मंजूरी दे दी है। इस बदलाव के बाद औरंगाबाद का नाम अब "छत्रपति संभलजीनगर" होगा और उस्मानाबाद का नाम "धाराशिव" कर दिया जायेगा। एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद शहरों के नाम बदलने को लेकर सहमति दे दी है। इन शहरों के नाम को बदलने का फैसला पूर्व महाविकास अघाड़ी सरकार ने ही लिया था जिसकी अध्यक्षता तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 29 जून को किया था।पिछले माह ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग के दौरान औरंगाबाद का नाम संभलजीनगर रखने का फैसला लिया गया था लेकिन शिंदे सरकार ने शनिवार को इस नाम के आगे छत्रपति जोड़ने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि (ठाकरे की अध्यक्षता में हुई) 29 जून की मंत्रिमंडल की बैठक के कार्य विवरण को नई सरकार (शिंदे के नेतृत्व वाली) ने शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दे दी। बयान में कहा गया है कि मंत्रिमंडल द्वारा आज स्वीकृत ताजा प्रस्ताव केंद्र को भेजा जायेगा। जिसके बाद दोनों शहरों का नाम संभाग / जिला / तालुका / नगर निगम और परिषद स्तर पर बदला जायेगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन