Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

प्रधान संपादक: मुकेश भारती : राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में जितेंद्र सारथी पहुंचे, बच्चों ने जाना जीवन में वन्य जीव जन्तु का महत्व।

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Nov 22, 2025

कोरबा – शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोरबा में संचालित रा.से.यो. इकाई क्रमांक 171 द्वारा ग्राम तरदा में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के 45 स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

आज के विशेष सत्र में नोवा नेचर(वाइल्डलाइफ )के वन्यजीव विशेषज्ञ जितेंद्र सारथी को आमंत्रित किया गया था जिसमें जितेंद्र सारथी एवं वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम सदस्य बबलू मारवा पहुंचे सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी महतारी की प्रतिमा में मालिया अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, उसके पश्चात अतिथियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया उसके बाद स्वयंसेवकों को जैव विविधता का महत्व,वन एवं वन्यजीव संरक्षण की भूमिका,

तथा साँपों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल, रोचक और वैज्ञानिक तरीके से समझाई। उनके मार्गदर्शन से बच्चों में पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता और भी गहराई से विकसित हुई।

जितेंद्र सारथी ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों में वन्य जीव के महत्व का पाठशाला रखना चाहिए ताकि बच्चें वन्य जीवजन्तु के महत्व को समझे और उनका संरक्षण करने में आगे आए।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नोवा नेचर (वाइल्डलाइफ) से जितेंद्र सारथी, बबलू मारवा, धर्मेंद्र कुमार,कार्यक्रम अधिकारी प्रभात शर्मा, मोनोश बरिया, इंदेश्वरी बघेल सहित अन्य शिक्षक एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें