Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: रामपुर हाई स्कूल के विद्यार्थियों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की अपील, सही नियम बताने वाले छात्र हुए पुरस्कृ

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Sep 9, 2021
कोरबा। जिले में पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, यातायात उप पुलिस अधीक्षक श्री शिवचरण सिंह परिहार के मार्गदर्शन पर चल रहे यातायात जागरूकता रथ दिनांक 06-09-2021 को रामपुर शासकीय हाई स्कूल पहुंची| यहां बच्चों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई | यातायात प्रशिक्षक प्रधान आरक्षक भानू प्रताप कुर्रे और आरक्षक टिकेश्वर साहू एवं टीरेंद्र सोनी ने डेमो के जरिए सड़क पर अंधा मोड़ एवं चौक चौराहों पर चलने के नियम बताया| साथ ही सड़क पर संकेतों की जानकारी दी गई बच्चों से अपील किया गया कि वे अपने परिवार वालों को हेलमेट पहने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करने एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के बारे में बताएं एवं बच्चों से बताए हुए जानकारी में से सवाल- जवाब कर उन्हें इनाम से पुरस्कृत किया गया|

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें