Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: शिक्षा विभाग में जांचें लंबित; डेढ़ दशक में 9 कार्मिकों को 17 सीसीए नोटिस थमाए, 23 पर 16 सीसीए में कार्रवाई, अधिकांश में निर्णय पेंडिंग

Mukesh Kumar Bharti

Thu, Dec 21, 2023
जोधपुर शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच तो खूब करते हैं, लेकिन कार्रवाई करने से बचते हैं। गत एक-डेढ़ दशक में कइयों को 17 व 16 सीसीए में नोटिस थमाए गए और जांच भी कर ली गईं, लेकिन उन पर निर्णय शेष ही रखा। साधारण भाषा में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग ने इन वर्षों में 9 को 17 सीसीए में नोटिस थमाया। 23 को 16 सीसीए में कार्रवाई की। ये ज्यादातर मामले प्रारंभिक शिक्षा विभाग के हैं। जबकि शिकायतों के प्राप्त प्रकरणों में गंभीर प्रवृत्ति के प्रकरणों को 16 सीसीए में एवं सामान्य मामलों में 17 सीसीए के तहत कार्रवाई की जाती है। निर्णयों के अभावों में कई दोषी शिक्षकों पर समयबद्ध कार्रवाई भी नहीं हो पाती। हालांकि अधिकांश मामले जोधपुर के आसपास व ग्रामीण इलाकों के हैं। विभाग समयबद्ध जांच करें तो कई शिक्षकों की वेतनवृद्धि व बर्खास्तगी तक भी हो सकती है, लेकिन कछुआ चाल के कारण कई मामलों में कार्रवाई लंबित चल रही है। *प्रक्रिया अनुसार कार्य होता है* (आंकड़े पूरी तरह से विभागीय है। इसमें विभाग का निर्णय बाकी है। इस कारण शिक्षकों के नाम अभी मेंशन नहीं किए गए हैं।) राउप्रावि नाथजी की बेरी शेरगढ़ में एक अध्यापक पर विभागीय दायित्व निर्वहन में लापरवाही का आरोप लगा। जांच कर ली गई है, लेकिन इसका भी निर्णय शेष रखा गया है। कुल मिलाकर अभी कोई कार्रवाई नहीं। राउप्रावि विश्नोइयों की ढाणी नांदिया प्रभावती भोपालगढ़ में एक अध्यापक पर पेपर लीक प्रकरण का आरोप है। जिसकी शिकायत 21 फरवरी 2014 को मिली। जिसमें जांच अधिकारी 26 जुलाई 2023 को नियुक्त होना अंकित हैं। इस मामले में जांच अभी विचाराधीन बताई जा रही है। ये 16 सीसीए की जांच है। राउप्रावि देवीगढ़ शेरगढ़ में एक पुरुष अध्यापक पर 17 सीसीए में विभागीय जांच प्रस्तावित हुई। इनकी रिपोर्ट में जांच का कारण अन्य लिखा हुआ है। शिकायत 10 सितंबर 2020 को हुई। जांच पूर्ण कर ली गई, लेकिन निर्णय शेष लिखा हुआ है। राप्रावि देवानिया बालेसर में विभागीय दायित्व निर्वहन में लापरवाही का आरोप पुरुष शिक्षक पर लगा। 7 जुलाई 2006 को शिकायत प्राप्त हुई। इस जांच में निर्णय शेष है। आगे के कॉलम में विशेष विवरण सीडीईओ ग्रामीण है। इसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें