: रेंज आईजी डा० संजीव शुक्ला ने दिये पुलिस की छबि बेहतर बनाने के निर्देश
Sun, Mar 17, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायगढ़ - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर डॉ० संजीव शुक्ला आज रूटिन दौरा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पहुंचे। पुलिस नियंत्रण कक्ष में रेंज आईजी को सशस्त्र जवानों द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल एवं अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात रेंज आईजी डॉ० संजीव शुक्ला द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना, चौकी प्रभारी की बैठक लिया गया। बैठक में आईजी बिलासपुर ने जिला पुलिस के कार्यों की समीक्षा कर अपराध, शिकायत, मर्ग की पेंडेसी देखे और शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। रेंज आईजी द्वारा बेसिक पुलिसिंग पर फोकस करते हुये सद्भावना पूर्वक कार्यों से पुलिस की छवि और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने आचार संहिता के प्रभावशील होने की जानकारी देते हुये आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करने और प्रतिबंधक कार्यवाही, माइनर एक्ट में तेजी लाने के निर्देश दिये। बैठक में रेंज आईजी द्वारा सामाजिक अपराध- जुआ, सट्टा तथा सभी प्रकार के नशा, अवैध कबाड़, कोयला और रेत चोरी पर पूर्णत: अंकुश लगाने के निर्देश दिया गया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करने लक्ष्य निर्धारण कर काम करने को कहा तथा राजपत्रित अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की मॉनिटरिंग कर दुर्घटनाओं में कमी लाने निर्देशित दिये। वहीं मिशन सिक्योर सिटी के तहत थाना क्षेत्र में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने और उनकी सतत मॉनिटरिंग रख-रखाव करने कहा। रेंज आईजी डा० संजीव शुक्ला ने फरार वारंटियों और गुंडा बदमाश, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये तथा पीड़ितों की समस्याओं के निराकरण के साथ उनसे अच्छा व्यवहार प्रदर्शित करने को कहा। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान देने और हाईकोर्ट के आदेश, निर्देशों का समयावधि में पालन करने कहा गया तथा आने वाले होली त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न करने विशेष तैयारी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। इस बैठक में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित थे।
: अंधेकत्ल की घटना को अंजाम देने के चौदह आरोपी जेल दाखिल
Sun, Mar 17, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टकबीरधाम - मोटरसायकल चोरी करने की शंका पर हाथ मुक्का लाठी डण्डे से मारपीट कर अंधेकत्ल की घटना को अंजाम देने के चौदह आरोपियों को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने इस मामले में चौदह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डा० अभिषेक पल्लव ने बताया थाना तरेगांव जंगल में विगत माह 22 नवंबर 2023 को पांचोबाई पति स्व० संतराम यादव निवासी ग्राम बांटीपयरा ने थाना में उपस्थित होकर अपने बेटे भंवरसिंह उर्फ जोगी यादव के गुमने की सूचना दिया। उन्होंने बताया कि ग्राम लारी में अंजोरी धुर्वे, जयसिंह, देवी धुर्वे एवं अन्य लोगो ने भंवरसिंह के साथ मारपीट किये है जिससे वह डरकर कही चला गया है। उनके बताने पर थाना में गुम इंसान कायम कर पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच 23 नवंबर 2023 को ग्राम घटमुडा के जंगल में कटीली झाड़ियों के बीच नरकंकाल देखे जाने की सूचना मिला। कंकाल के पास ही थाने के गुम इंसान भंवरसिंह के पहने हुये कपड़े जैसे कपड़े के टुकड़े एवं चप्पल मिला जिसकी पहचान परिजनो से कराया जाकर मर्ग क 33/2023 धारा 174 जा० फौ० कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया। मर्ग जांच दौरान कंकाल का पंचनामा कार्यवाही कर हड्डियों को मेकाहारा रायपुर भेजकर पोस्टमार्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में जंगल में मिले कंकाल को नर कंकाल उम्र करीब 26-30 वर्ष का ज्ञात होने पर कंकाल एवं गुम इंसान भंवरसिंह यादव के परिजनो का डीएनए परीक्षण कराया गया। समान डीएनए होना पाये जाने पर थाना में अपराध क 06/2024 धारा 302,201,120 बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गवाहो के कथन घटनास्थल निरीक्षण एवं डीएनए परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर संदेहियो से पूछताछ किया गया। जिन्होंने अपने मेमोरण्डम कथन में अपराध घटित करना स्वीकार करते हुये बताया कि मृतक भंवरसिंह उर्फ जोगी को मोटरसायकल चोरी करने के शंका पर 10 अक्टूबर 2023 को आरोपीगण अंजोरी धुर्वे पिता सम्पत धुर्वे उम्र 38 वर्ष, प्रेम सिंग धुर्वे पिता सोनू धुर्वे उम्र 23 वर्ष निवासी बोल्दाखुर्द, शिवकुमार पिता रामलाल परते उम्र 30 वर्ष निवासी छुई , अनिल मेरावी पिता कोमल मेरावी उम्र 20 वर्ष निवासी चेन्दरादादर, देवीचंद धुर्वे पिता अधराज धुर्वे उम्र 45 वर्ष निवासी राली , जयसिंग धुर्वे पिता रामजी धुर्वे उम्र 38 वर्ष निवासी राली, रतन सिंह धुर्वे पिता बहादुर धुर्वे उम्र 34 वर्ष निवासी गुडली, सोनसिंह यादव पिता मिलन सिंह यादव उम्र 30 वर्ष निवासी राली, तिजउ पंद्राम पिता रामचरण पंद्राम उम्र 55 वर्ष निवासी राली, विजउराम पिता रामवरण पंद्राम उम्र 48 वर्ष निवासी राली , घुरूवा यादव पिता नंदराम यादव उम्र 38 वर्ष निवासी बांटीपयरा, सुसेन्द्र मरकाम पिता चरणसिंह मस्काम उम्र 28 वर्ष निवासी राली, लालसिंह धुर्वे पिता मधुरसिंह धुर्वे उम्र 55 वर्ष निवासी राली, राम धुर्वे पिता भादूराम धुर्वे उम्र 39 वर्ष निवासी राली द्वारा हाथ मुक्का लाठी डण्डा से मारपीट कर हत्या कर दिये तथा मृतक के शव को घटमुडा जंगल में ले जाकर झाड़ी में छिपा दिये। प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपियो के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा को जप्त किया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने उक्त चौदह आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डा० अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला संजय तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। आरोपियों की पतासाजी हेतु उमाशंकर राठौर थाना प्रभारी चिल्फी के नेतृत्व में थाना तरेगांव जंगल, थाना चिल्फी एवं चौकी पोड़ी से उनि त्रिलोक प्रधान , सउनि बोनीफास मिन्ज थाना प्रभारी तरेगांव जंगल , प्रधान आरक्षक विरेन्द्र बंजारे, लवकेश खरे , महेश पाण्डेय, आरक्षक रामकुमार श्याम, राजेन्द्र मेरावी परसराम, रिखीराम, जोगेन्दर बांधे, पंकज यादव, चंदू वर्मा, आशु तिवारी, सुभद्रा मरकाम साइबर सेल चंद्रकांत तिवारी की संयुक्त टीम का सराहनीय योगदान रहा।
: भीम आर्मी द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील कार्यालय सरिया का घेराव किया गया
Fri, Mar 15, 2024
*दिनांक - 14 मार्च 2024*
*सारंगढ़/बिलाईगढ़ :-* नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बनने के बाद भी ब्लॉक बरमकेला क्षेत्र के एवं तहसील सरिया क्षेत्र में लगभग सभी गांवों के स्कूलों की दुर्दशा दयनीय है, सरकारी स्कूलों में स्कूली शिक्षा में शिक्षकों द्वारा नाम मात्र शिक्षक बनकर पदभार संभाला रहे हैं l जिसमें शिक्षा विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है जिसमें जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल जांच के आदेश करवाने की मांग किए है l साथ ही सरिया तहसील क्षेत्र के भी मुद्दे को लेकर विरोध में दिनांक 14/03/2024 को सरिया में भीम आर्मी द्वारा जनआक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च किया गया था l
जिसमें भीम आर्मी द्वारा पांच सूत्रीय मांगे निम्न है -
(01)बरमकेला से कटंगपाली आने जाने वाले मुख्य मार्ग को जल्द से जल्द बनाया जाए l
(02) जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरिया तहसील क्षेत्र के सरकारी संस्थाओं में रुके कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए l
(03) ग्राम पंचायत जलगढ़ तहसील सरिया के प्राथमिक शाला में जल संबंधित समस्या को दूर करने तथा स्कूल में मरम्मत कार्य शीघ्र चालू किया जाए साथ ही स्कूल में बाउंड्रीवाल किया जाए ताकि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कोई भी असुविधाओं का सामना करना ना पड़े l
(04) सरिया तहसील क्षेत्र के सरकारी संस्थाओं में भ्रष्टाचार पर रोक लगाया जाए l
(05) सरिया तहसील के ग्राम पंचायत पिहरा माध्यमिक शाला का जर्जर हाल हो चुका है, इस मामले को संज्ञान में लेते हुए स्कूल का तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए l
भीम आर्मी के उपस्थित कार्यकर्ताएं -
आपुर बंजारे (जिला अध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़)
खगेश निराला (जिला उपाध्यक्ष सारंगढ़ बिलाईगढ़)
राजकुमार वारे (जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष)
दिनेश कुमार मीरी (ब्लॉक प्रभारी बरमकेला), राजू रात्रे (ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला), लक्ष्मीनारायण टंडन, चलेश्वर रात्रे , राम रात्रे, जगदीश रात्रे, पीयूष महेश , तेजस्वी , प्रदीप रात्रे, अजय , योगेश ओगरे , संजय यादव, अरमान रात्रे, सत्यानंद खुटे, दिले ओगर , बीसी, प्रमोद मिरि, गणेश मिरी एवं समस्त क्षेत्र के बहुजन सामाज के बुद्धजीवीयो के साथ भीम आर्मी के सदस्यगढ़ उपस्थित रहे l