: गंभीर अपराधों की विवेचना में करें सतत मॉनिटरिंग - बिलासपुर आईजी
Fri, May 5, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर बद्री नारायण मीणा द्वारा महिला संबंधी अपराधों एवं चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत अपराधों की समीक्षा हेतु आज रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षक , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षकों की वर्चुअल समीक्षा बैठक ली गई।
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों की महिला संबंधी अपराधों एवं चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत चिन्हित किये गये अपराधों की समीक्षा करते हुये विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यवाही संबंधी निर्देश दिये गये। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिलों में विगत वर्षों के लंबित सभी प्रकरणों के निराकरण की ओर विशेष ध्यान दिये जाने तथा इन प्रकरणों की समीक्षा की जाकर समयबद्ध निराकरण करने निर्देशित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा चिन्हित अपराधों की विवेचना नियमित रूप से कराये जाने एवं नोडल अधिकारियों को चिन्हित अपराधों की सतत मॉनिटरिंग हेतु पृथक से डायजेस्ट संधारण किये जाने व अपराधों की विवेचना हेतु दिशा-निर्देश जारी किये जाने विशेष ज़ोर दिया गया। धारा 376 भा.द.वि. अंतर्गत प्रकरणों में 60 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत कराये जाने तथा अपराध कायमी पश्चात प्राथमिकता के आधार पर राहत प्रकरण तैयार कर भेजे जाने निर्देशित किया गया।चिन्हित अपराध योजना अंतर्गत चिन्हित अपराधों में शत-प्रतिशत दोषसिद्धि हो इस हेतु अपराधों की सूक्ष्मता से विवेचना किये जाने पर ज़ोर देते हुये कहा गया कि जप्ती के दौरान वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जावे एवं प्रकरण का अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने से पूर्व प्रकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की रिपोर्ट यदि विधि विज्ञान प्रयोगशाला से प्राप्त नहीं हुआ हो तो विशेष प्रयास कर रिपोर्ट आवश्यक रूप से प्राप्त कर ली जावे। इसी प्रकार जिन प्रकरणों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं तो ऐसे प्रकरणों में 65(बी) आई.टी. एक्ट का प्रमाणपत्र प्राप्त कर संलग्न किया जावे। इस समीक्षा बैठक में वरि.पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार , पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह , पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आशुतोष सिंह , प्रभारी पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा राजेश अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक मुंगेली चंद्रमोहन सिंह , पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण , पुलिस अधीक्षक सक्ती एम.आर.आहिरे , पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही योगेश कुमार पटेल सहित रेंज कार्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।
: दौलत ठाकुर (समाचार भारतीय news24 संभाग प्रमुख) ने की डॉ. चावलेश्वर चंद्राकर से सौजन्य भेंट
Thu, May 4, 2023
समाचार भारती न्यूज़ 24 के संभाग प्रमुख दौलत सिंह ठाकुर ने जैजैपुर विधानसभा का दौरा कर डॉक्टर चावलेश्वर चंद्राकर (प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग) से सौजन्य मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा चलाए जा रहे गरीब किसानों एवं मजदूरों के हित में विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रचार प्रसार की जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि श्री चावलेश्वर जैजैपुर में स्थानीय भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां पर भगवत कथा आयोजन कर्ताओं के द्वारा डॉक्टर चावलेश्वर चंद्राकर एवं संभाग प्रमुख दौलत ठाकुर का श्रीफल एवं गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं समेत भारी संख्या में क्षेत्रवासी व आयोजन कर्ता मौजूद रहे।
: बालको ने सुरक्षित कार्यस्थल के लिए अपनाया एआई-सक्षम तकनीक
Wed, May 3, 2023
बालकोनगर, 3 मई 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने एचएसएसई मॉनिटरिंग के लिए टी-पल्स नामक लॉन्च किया है जो कार्यस्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करता है। प्रचालन के विभिन्न स्तरों पर स्मार्ट तकनीकों के अपनाए जाने से उत्पादकता में बढ़ोत्तरी तो हुई है साथ ही सुरक्षा संस्कृति को भी बढ़ावा मिला है।
टी-पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग सिस्टम एक केंद्रीकृत एआई आधारित तकनीक है जो एकीकृत कैमरों के माध्यम से वास्तविक समय में संयंत्र के अंदर सुरक्षित कार्य की निगरानी करता है। इसकी मदद से निर्माण परियोजनाओं, शटडाउन और टर्नअराउंड में सुरक्षा जोखिमों का प्रबंधन करने के लिए कैमरा, सेंसर, एज डिवाइस या ड्रोन डेटा पर बनाए गए सबसे व्यापक एआई मॉडल में से एक का उपयोग करता है। कैमरों की मदद से यह तकनीक संयंत्र को पूरी तरह से कवर करने और वास्तविक समय में असाधारण स्थितियों या खतरों का पता लगाता है। इस तकनीक से पीपीई, जॉब सेफ्टी/हैजर्ड कम्युनिकेशन, वर्क एट हाइट, कंफाइंड स्पेस, हाउसकीपिंग, ड्रॉप्ड ऑब्जेक्ट्स, लिफ्टिंग एंड होस्टिंग और ट्रैफिक इंटरफेरेंस एंड व्हीकल सेफ्टी जैसी जोखिमों की पहचान करता है।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार ने कहा कि बालको औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा, पर्यावरण और सस्टेनिबिलिटी के विश्वस्तरीय मानदंडों का पालन करने के लिए कटिबद्ध है। टी-पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग के लॉन्च के साथ हमने ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट और शून्य उत्सर्जन’ की नीति के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी की सुरक्षा को पुख्ता बनाने की दिशा में अत्याधुनिक टी पल्स एचएसएसई मॉनिटरिंग एआई तकनीक को अपनाकर ‘सुरक्षा प्रथम’ कार्य संस्कृति की स्थापना में मदद मिली है। श्री कुमार ने कहा कि सभी की सहभागिता से हम बालको को औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में बुलंदियों पर ले जाएंगे।
बालको देश के उन उद्योगों में शामिल है जिसने अपने प्रचालन के विभिन्न क्षेत्रों में स्मार्ट तकनीकों अपनाने और कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोपरि रखने का कार्य किया है। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको को प्रतिष्ठित 'मैन्युफैक्चरिंग टुडे-रिइनवेंटिंग द फ्यूचर' पुरस्कार सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए है। इसी कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी श्रेणी में विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालको को सुरक्षा डिजिटलीकरण पर ‘सुरक्षा संकल्प कुटुंब’ परियोजना के लिए 5वीं सीआईआई नेशनल सेफ्टी प्रैक्टिस प्रतियोगिता में ‘प्लेटिनियम विनर’ घोषित किया गया है।
----------------------------