: पीएम का छत्तीसगढ़ दौरा आज , मिलेगी करोड़ों की सौगात
Fri, Jul 7, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम एवं आमसभा का कार्यक्रम आयोजित है। पीएम मोदी के छग प्रवास हेतु जारी शेड्यूल के मुताबिक वे पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां स्वागत पश्चात वे साइंस कॉलेज मैदान के लिये रवाना होंगे। वे ग्यारह बजकर पांच मिनट में कार्यक्रम स्थल में पहुंचेंगे और शासकीय कार्यक्रम में शामिल होकर 7500 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। अपने रायपुर प्रवास के दौरान वे 6400 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही नई रेलवे लाइन की भी सौगात देंगे। परिवहन मार्गों के उन्नयन से वनांचल क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार होगा साथ ही अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ का बेहतर परिवहन संपर्क स्थापित हो सकेगा। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद लगभग पौने बारह बजे वे बीजेपी के कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के पश्चात वे दोपहर साढ़े बारह बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रायपुर से गोरखपुर के लिये रवाना हो जायेंगे। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आगमन होना प्रस्तावित है। इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु रायपुर पुलिस रायपुर द्वारा नागरिक , शासकीय अधिकारी कर्मचारी , विशिष्ट व्यक्ति और अति विशिष्ट व्यक्तियों के सुगम आवागमन के लिये मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है। जिसके अनुसार शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारी गण जीई रोड से होकर आवागमन कर डीडीयू आडिटोरियम पार्किंग एवम् यूनिवर्सिटी कैम्पस पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। वहीं भाजपा के आमसभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से जीई रोड होकर आवागमन करेंगे एवं एनआईटी ग्राउंड , बीआरटीएस सिटीबस डिपो एवम् क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आमसभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन हेतु भी मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है। जिसके अनुसार बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर जीई रोड से सीधे एनआईटी ग्राउंड पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें। दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से जीई रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। बस्तर संभाग , धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर एक से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक , रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक , आश्रम तिराहा , डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे। महासमुंद , बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक , शास्त्री चौक , जयस्तम्भ चौक , आमापारा , आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से सीएसईबी मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे। उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह पांच बजे से दोपहर दो बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।इसके अलावा पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिये आवश्यक सूचना भी जारी की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को लेकर पुलिस ने अपील की है। जारी सूचना के मुताबिक कार्यक्रम में कोई ज्वलनशील वस्तु जैसे माचिस , लाइटर नहीं ले जा सकते। कोई भी थैला और अनावश्यक सामान ले जाने की अनुमति नहीं है। कोई जरूरी सामान रहा तो उसे अपने वाहन में ही छोड़ना होगा। कार्यक्रम स्थल के गेट से सामान के साथ प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
: देवांगन कल्याण समाज,कोरबा ने किया बीमारी से ग्रसित स्वजातीय परिवार का आर्थिक सहयोग
Thu, Jul 6, 2023
देवांगन समाज के सम्माननीय सदस्य श्री छेदीलाल देवांगन जो कि लकवाग्रस्त हैँ तथा सुपुत्री ज्योति देवांगन के पेट मे गोला हो जाने के कारण तत्काल रायपुर AIIMS अस्पताल में ऑपरेशन किया जाना तय है जो कि आर्थिक रूप से कमजोर हैं , विकट परिस्थिति में जिला देवांगन कल्याण समाज कोरबा के वरिष्ठ सदस्य समाज सेवी श्री झखेंद्र देवांगन ,अध्यक्ष श्री नरेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष श्री भुवनेश्वर देवांगन ,महासचिव सनत देवांगन, सचिव आनंद कुमार देवांगन ,सहकोषाध्यक्ष महेंद्र देवांगन ,एवम कार्यकारणी सदस्यगण की उपस्थिति में समाज की ओर से एकत्र आर्थिक सहयोग राशि 17500/- को कु. ज्योति देवांगन व परिवार को भेंट किये एवम हर सम्भव सहयोग के लिये भरोसा जताया । जल्द ही स्वास्थ्य लाभ के लिये माता परमेश्वरी से प्रार्थना किये ।
: एक अच्छा डॉक्टर सेवा को प्राथमिकता देता है - रतन लाल डांगी
Wed, Jul 5, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक एवं वरिष्ठ आईपीएस रतन लाल डांगी ने देश के समस्त डॉक्टर्स् को आज “डॉक्टर्स डे” की हार्दिक शुभकामनायें देते हुये कहा कि एक अच्छा डॉक्टर सेवा को प्राथमिकता देता है , पैसे को नहीं। एक अच्छा डॉक्टर कभी भी अपने रोगियों के बीच उनके धर्म , जाति के आधार पर भेदभाव नहीं करता।आईपीएस डांगी ने कहा कि हम भारत में हर साल 01 जुलाई को डॉक्टर दिवस मनाते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2023 पर इस वर्ष के डॉक्टर्स डे की थीम "Celebrating Resilience and Healing Hands" है। यानि इस बार यह दिन ऐसे डॉक्टर्स को समर्पित है , जो दिन रात लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। यह दिन देश के चिकित्सकों को उनकी समर्पित सेवाओं के प्रति धन्यवाद देने और सम्मानित करने के लिये डॉक्टर दिवस भी मनाया जाता है ताकि डॉक्टर गर्व महसूस कर सके , डॉक्टर को समाज में ईश्वर का दर्जा दिया जाता है। पहला राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस जुलाई 1991 में मनाया गया था। डॉक्टरों ने हमेशा व्यक्तियों और समाज के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मानव स्वास्थ्य में डॉक्टर का योगदान तुलना से परे है क्योंकि डॉक्टर नख केवल जिंदगी बचाते हैं बल्कि वे रोगियों के दर्द को कम करने , बीमारी से जल्दी उबरने और रोगी के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करते हैं। जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा करते हैं उसी प्रकार डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं। डॉक्टर के बिना छोटी से छोटी बीमारियों का समाधान संभव नहीं हैं। डॉक्टर के कारण ही आज हम इतनी बीमारियों से घिरे होने के बावजूद स्वस्थ है। डॉक्टर अपनी कड़ी मेहनत और परोपकारी के कारण दुनिया भर में जाने जाते हैं। डॉक्टर हमारे जीवन में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। डॉक्टर एक महान पेशा है , वे बहुत मेहनती और विनम्र हैं। वे अपने काम के लिये अपना जीवन समर्पित करते हैं। वे सर्जन , कार्डियोलॉजिस्ट , दंत चिकित्सक आदि जैसे विभिन्न प्रकारों में हैं। डॉक्टर समाज का बहुत उपयोगी सदस्य है , वह हमारी बीमारी का इलाज करता है। वह हमारी बीमारी के कारण के बारे में पता लगाता है , फिर वह हमें दवायें देता है व हमें ठीक करता है। डॉक्टर बहुत व्यस्त जीवन जीते हैं , उनके पास काम के कोई निश्चित घंटे नहीं हैं। आपातकालीन स्थिति में उन्हें आधी रात को भी रोगियों का दौरा करना पड़ता है। वह पर्याप्त आराम नहीं करते हैं और पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं। हम उनके अमूल्य योगदान के लिये डॉक्टरों के शुक्रगुजार हैं। हमें हमेशा डॉक्टरों का सम्मान करना चाहिये। एक अच्छा डॉक्टर मानवता के दर्द का अनुभव करता है। हम कह सकते हैं कि एक डॉक्टर का जीवन बहुत कठिन होता है। चाहे दिन हो या रात एक डॉक्टर अपने मरीज को राहत और आराम देने के लिये हर समय सक्रिय रहता है। एक अच्छा डॉक्टर वह है जो अपने जरूरी कामों की परवाह किये बिना एक मरीज की सेवा और उपचार करता है। डॉक्टर बीमार लोगों के अच्छे दोस्त होते हैं। वे मरीज के साथ विनम्रता से बात करते हैं। अगर डॉक्टर ना होते तो कई लोग बीमारियों के कारण मर जाते। केवल एक डॉक्टर ही किसी बीमारी या मानव शरीर में होने वाले दर्द को समझ सकता है। हमें उनका यह एहसान भूलना नहीं चाहिये। हमारे जीवन में डॉक्टरों की भूमिका और महत्त्व कोरोना महामारी के दौरान सबसे अधिक मूल्यवान रहा है।