: सेजेस बालको स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान
Fri, Jul 14, 2023
कोरबा 13 जुलाई 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव झा के निर्देशन में व स्वीप जिला नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में स्वामी आत्मानंद स्कूल बालको में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे युवा छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज खाण्डे कार्यक्रम में उपस्थित थे।
उप जिला स्वीप नोडल श्री अनिल रात्रे द्वारा अच्छे मतदाता बनने के लिए फार्म 6, 7 एवं 8 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वीप आइकन सुश्री नेहा जायसवाल अर्न्तराष्ट्रीय बेसबाल खिलाडी द्वारा सभी को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों, शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, निर्वाचन कार्यालय से श्री भारद्वाज एवं श्री योगेश नारंग उपस्थित थे। प्राचार्य श्रीमती मनोकामता पाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
: बालको सेक्टर 3 स्थित मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
Thu, Jul 13, 2023
बालको सेक्टर 3 स्थित मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव
मुख्य
अतिथि के रूप में निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे अन्य भी पदाधिकारी उपस्थित रहे सरस्वती योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया
सभी बच्चों को मतदान के बारे में जागरूक किया गया
इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी स्टाफ व अन्य पार्षद उपस्थित रहे।
: दीपक टंडन कांग्रेस के कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष हुए नियुक्ति, समर्थकों में हर्ष
Thu, Jul 13, 2023
माननीय श्री आलोक पांडे जी प्रदेश अध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवम् माननीय श्री जय सिंह अग्रवाल जी राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर,एवम् माननीय श्री राजकिशोर प्रसाद जी महापौर नगर पालिक निगम एवम् श्रीमती सपना चौहान जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस शहर एवम् माननीय श्री हरीश परसाई सांसद प्रतिनिधि कोरबा की अनुशंसा पर अमरु दास महंत जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस जिला कोरबा ने श्री दीपक टंडन रामनगर एस ए सी एल निवासी को कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति किया है इस अवसर पर नरेश राठौड़ ,एस डी महंत , सहस दास महंत,मृणाल सरकार,कृष्ण पाल विश्वकर्मा,पंकज ,प्रभात लता ,हेमदास ,शशि महंत दुर्गेश महंतउपासित होकर सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैसाथ ही साथ निहारिका राजेंद्र प्रसाद नगर सुभाष चन्द्र बोस चौक के समीप माननीय श्री सुख दास महंत जी,शशि महंत ,प्रभात ,पंकज महंत के सौजन्य से शाक्षी ज्वेलर कलेक्शन शॉप का संचालन कार्य क्रम उद्घाटन समारोह में शाक्षी एवम् श्री अमरु दास महंत जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस जिला कोरबा के कर कमलों द्वारा संपन्न किया गया और शॉप का संचालन किया गया है सभी ने श्री एस डी महंत को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।