: भाजपा पार्षद दल ने नवनियुक्त आयुक्त से की मुलाकात, सौपा ज्ञापन
Sun, Aug 6, 2023
कोरबा :- भाजपा पार्षद दल ने नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा ममगई से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ से स्वागत कर कोरबा आगमन की बधाई प्रेषित की, साथ ही भाजपा पार्षदों ने नगर निगम में ठप पड़े विकास कार्यों से भी आयुक्त को अवगत कराया |
आयुक्त महोदया ने बारी-बारी सभी पार्षद से उनकी समस्याएं जानी, और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया |
भाजपा पार्षदो में ज्ञापन मे नगर निगम कार्यालय में पार्षदो हेतु बैठक कक्ष अत्यंत बुरी स्थिति में है, वहां पार्षदो के बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाएं, साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कार्यालय की समुचित व्यवस्था भी तत्काल की जाएं, नगर निगम क्षेत्र के 67 वार्डो में समभाव से कार्य किया जाये, पार्षद निधि, अधोसंरचना मद, मरम्त संधारण मद के लंबित पड़े हुए कार्य तत्काल प्रारम्भ कराया जाएं, लंबे समय से दबी हुई, गुम हुई फाइल को तत्काल निकाल कर कार्य प्रारंभ कराया जाने सहित अनेक विषयों पर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा |इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद रितु चौरसिया, कमला देवी बरेठ, शैलकुमारी राठौर, उर्वशी सुजीत राठौर, धनश्री अजय साहू, प्रभावती सुधार साय चौहान, द्रोपदी वर्मा, भानुमति जयसवाल, पुष्पा कंवर, कविता नारायण राजपूत, पूराइन बाई कंवर, गंगाराम भारद्वाज, नर्मदा लहरे, अजय गोंड, अनीता सुकुन्दी यादव, बुधवार साय यादव, ममता बालीराम साहू, अमित मिंज, फिरत साहू, नारायण दास महंत, नरेंद्र देवांगन, प्रतिभा निखिल शर्मा, विजय साहू, माखन बरेठ, कोमल, नारायण राजपूत, अजय साहू उपस्थित रहे।
: बड़े वाहनों से डीजल चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल
Sat, Aug 5, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टजांजगीर चांपा - चाय दुकान एवं पंचर दुकानों की आड़ लेकर मेन रोड में बड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले चार आरोपियों को 1190 लीटर डीजल बरामद के साथ बलौदा पुलिस एवं सायबर सेल टीम ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार थाना बलौदा में अलग -अलग चार मामले में मेन रोड में खड़ी बड़ी वाहनों से डीजल की चोरी करने का प्रार्थीयों की रिपोर्ट पर मामले दर्ज किये गये थे। जिसमें विशेष टीम जांजगीर व बलौदा पुलिस के द्वारा जरिये मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। आरोपियों कृष्ण कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी बुड़गहन डिहारिन मंदिर के पास , बलौदा से 350 लीटर डीजल कीमती 33,000 रूपये , संतोष उम्र 38 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास , बलौदा से 260 लीटर डीजल कीमती 25,000 रूपये , शत्रुहन उम्र 26 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास , बलौदा से 280 लीटर डीजल कीमती 28000 रूपये , विनोद कुमार उम्र 34 वर्ष बुड़गहन सिंघरीपारा थाना बलौदा से 300 लीटर डीजल कीमती 28000 रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से बलौदा पुलिस ने धारा 379 भादवि के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे विषेष टीम साईबर सेल प्रभारी , निरीक्षक मनीष परिहार उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ध्रुव व अन्य साईबर की टीम तथा थाना प्रभारी बलौदा उप निरीक्षक गोपाल सतपथी , सउनि कौशल सिदार , प्रधान आरक्षक जगदीश अजय , मुकेश यादव , प्रीतम सिंह कंवर एवं आरक्षक हेमंत साहू का सराहनीय योगदान रहा।गिरफ्तार आरोपी -कृष्ण कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी बुड़गहन डिहारिन मंदिर के पास बलौदा , संतोष उम्र 38 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास बलौदा , शत्रुहन उम्र 26 वर्ष निवासी पनोरापारा डिहारिन मंदिर के पास बलौदा , विनोद कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी बुडगहन सिंघरीपारा थाना बलौदा।
: बाल्को थाना प्रभारी निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी का हुआ तबादला
Sat, Aug 5, 2023
पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण के द्वारा पुलिस महकमे में कसावट लाने बाबत कुछ तबादले किए गए हैं जिसमें बाल्को थाना प्रभारी निरीक्षक सनत कुमार सोनवानी का तबादला कर दिया गया है अब उन्हें प्रभारी जीवीशा कोरबा (गैर जिला बल) हेतु तैनात किया गया है। इसी कड़ी में निरीक्षक मंजूषा पांडे, निरीक्षक नितिन उपाध्याय, निरीक्षक मृत्युंजय पांडे व उपनिरीक्षक नवीन पटेल का भी तबादला कर दिया गया है।
इस हेतु पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण के द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।