: थाना- सिविल लाइन रामपुर द्वारा आत्महत्या के प्रकरण में तीन आरोपियों को भेजा गया जेल
Sat, Nov 4, 2023
*आरोपीगण-*
01. श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत पति मनोज सिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष
02. श्रीमती राजकुमारी राजपूत पति स्व ओमप्रकाष सिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष 03. मोहन सिंह पिता स्व ओमप्रकाष सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष पता-सर्वमंगला नगर दुरपा रोड बरमपुर, चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला-कोरबा छ.ग.मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि चौकी रामपुर, थाना कोतवाली के मर्ग क्रमांक 167/2021 धारा 174 जा.फौ. जांच में मृतक गिरधारी सिंह राजपूत पिता स्व० भार्गव सिंह राजपूत उम्र 64 साल साकिन सिंचाई कालोनी रामपुर की मृत्यु दिनाक 13.12.2021 को फॉसी लगने से हुई थी। मर्ग जॉच के दौरान घटनास्थल से मृतक के पहने पेट के पीछे पॉकेट से 02 पन्ने का सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है। जिसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है। मृतक द्वारा अपने सुसाईड नोट में बहु ज्योति राजपूत, उसकी माँ राजकुमारी बहन पूजा, भाई मोहन एवं जीजा लाला बहादुर नामक व्यक्तियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से परेशान होकर सुसाईड किया है, सुसाईड नोट में लेख किया गया है। मर्ग जाँच के दौरान उक्त आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 306, 34 भादवि का पाए जाने से दिनांक 02.07.2022 को चौकी रामपुर में अपराध कमांक 614/2022 कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में जप्तशुदा मृतक का सुसाईड नोट एवं मृतक का स्वाभाविक लिखावट को राजकीय परीक्षक प्रष्नास्पद प्रलेख छग शासन को हस्तलिपि परीक्षण भेजा गया। जिन्होंने अपने अभिमत में मृतक के द्वारा लिखा गया सुसाइड नोटस मृतक का ही होना लेख किया गया है। जिसके आधार पर आरोपीगण श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत पति मनोज सिंह राजपूत उम्र 26 वर्ष 02. श्रीमती राजकुमारी राजपूत पति स्व ओमप्रकाष सिंह राजपूत उम्र 60 वर्ष 03 मोहन सिंह पिता स्व ओमप्रकाष सिंह राजपूत उम्र 23 वर्ष पता-सर्वमंगला नगर दुरपा रोड बरमपुर चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुंडा जिला-कोरबा छ.ग. को दिनांक 31.10.2023 को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, सउनि दुर्गेष राठौर, आर 521 राकेष कर्ष, मआर 173 रेहाना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: थाना- सिविल लाइन रामपुर ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Sat, Nov 4, 2023
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभकार उरांव पिता स्व मोहित राम उरांव उम्र 28 वर्ष साकिन दादर ढेलवाडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2023 को दोपहर लगभग 12.00 बजे अपने डयूटी पर था। तभी उसी समय शांति हीरो एजेंसी के पिछे से दीपक पाण्डेय, पोया, गज्जू, बुधवार टायर स्टेपनी चोरी कर ले जा रहे थे जिसको प्रार्थी एवं उसका दोस्त अनिल साहू दोनों मिलकर एक व्यक्ति दीपक पाण्डेय को पकडे हैै। गज्जू, बुधवार, पोया, भाग गये है जिसे प्रार्थी अनिल साहू के साथ चोरी किये गये टायर स्टेप्नी के साथ आरोपी दीपक पाण्डेय को थाना लाकर पेश किया। आरोपी दीपक पाण्डेय से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्ज से एक नग पुराना सीएट कम्पनी का टायर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, प्रआर 29 राजेष्वर ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
: डिप्टी एडवोकेट जनरल ने बच्चों को बांटा स्टेशनरी का सामान
Sat, Nov 4, 2023
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टबिलासपुर - डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया ने एक रूपया मुहिम की संचालिका एडवोकेट सीमा वर्मा के सहयोग से पं० बरत राम मिश्र विद्या मंदिर स्कूल बुटेना ( तखतपुर )में आज बच्चों के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा का महत्व , बच्चों से संबंधित कानून बाल विवाह , बाल मजदूर , पॉक्सो एक्ट ,साइबर सुरक्षा , गुड टच - बेड टच के बारे में जानकारी दी। वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह अहलूवालिया के द्वारा 86 बच्चों को स्टेशनरी का सामान कॉपी , पेन ,पेंसिल , स्केच कलर , रबर , कटर , स्केल दिया गया। डिप्टी एडवोकेट जनरल हरप्रीत सिंह का मानना है कि बच्चों के बीच हमेशा निःस्वार्थ सेवा भाव से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिये ,ऐसे कार्यक्रम से बच्चे प्रेरित होते हैं। इस अवसर पर बुटेना स्कूल की प्रधान पाठिका श्रीमती रंजना तिवारी ने बताया कि सीमा वर्मा हर वर्ष हमारे विद्यालय में आकर बच्चों को स्टेशनरी का सामान बांटती है और बच्चों को बहुत सारी ज्ञान और शिक्षा संबंधित जानकारी बताती हैं।