: रायपुर,छठ महापर्व के आखिरी दिन उगते सूर्य को दिया गया अर्घ्य,घाट पर उमड़े श्रद्धालु
Mon, Nov 20, 2023
रायपुर,आस्था का पर्व छठ पूजा के चौथे दिन उदय होते सूर्य की पूजा कर अर्घ्य देने के लिए बड़ी संख्या में व्रती महिला और पुरुष पहुंचे.तड़के तालाब में आकार सूर्य देव को अर्घ्य देकर संतान के स्वस्थ दीर्घायु जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए परिवार की खुशहाली के लिये भगवान सूर्य से प्रार्थना की. इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया.
[video width="480" height="864" mp4="https://samacharbhartinews.in/wp-content/uploads/2023/11/VID-20231120-WA0016.mp4"][/video]
चार दिनों तक चलने वाले व्रत का प्रारंभ खरना से प्रारंभ होता है और 36 घंटे का निर्जला व्रत रख अस्ताचल सूर्य की पूजा और उदयाचल सूर्य की पूजा कर व्रत पूरा किया जाता है. उत्तर भारत के इस प्रमुख त्योहार को आज पूरे विश्व में मनाया जाता है. जिसपर श्रद्धालुओं का कहना है कि छठी मइया हमारे परिवार की रक्षा करती है और हर संकट को दूर करती है.आस्था के पर्व में जुटे भक्त
सुषमा चौधरी, दुलम शर्मा, मीरा यादव एवं समस्त भक्तों ने कहा कि शासन प्रशासन ध्यान नही देता इतने बड़े पर्व पे भी।
इन लोगों को एक ही मलाल है कि जिला प्रशासन की ओर से जहां जहां छठ पूजा होती है, वहां तालाब की साफसफाई नहीं होती है. इसके साथ ही छठ पर्व में जिस हिसाब से भक्त आ रहे हैं घाट छोटा पड़ रहा है जिसे बड़ा बनाना चाहिये और तालाब की सफाई करवानी चाहिए।
: जुआ के विरुद्ध दर्री पुलिस की कार्यवाही, 4 गिरफ्तार
Mon, Nov 20, 2023
01. संतोष कुमार चौहान पिता विद्यानंद चौहान उम्र 38 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
02. घुरुल चौहान उम्र 18 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
03. जितेन्द्र कुमार कलसे पिता रामनरेश कलसे उम्र 27 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री
04. धनंजय चौहान पिता हेमनारायण चौहान उम्र 25 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग.
*मशरूका :-*
जुमला रकम 5400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, 1 प्लास्टिक बोरी ( फट्टी) कायमीकर्ता सउनि ललित जायसवाल थाना दर्री जिला कोरबा (छ.ग.)श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दर्री श्री चमन सिंहा के नेतृत्व में दिनांक 19.11.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ जुआडिया प्रगतिनगर बिजली आफिस के पास आम जगह में ताशपती से रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया जो कुछ जुआड़ियान पुलिस को आते देख कर भाग गये जुआ खेलते जुआड़ियान 01. संतोष कुमार चौहान पिता विद्यानंद चौहान उम्र 38 वर्ष 02. रोहित चौहान पिता घुरुल चौहान उम्र 18 वर्ष 03. जितेन्द्र कुमार कलसे पिता रामनरेश कलसे उम्र 27 वर्ष 04. धनंजय चौहान पिता हेमनारायण चौहान उम्र 25 वर्ष साकिनान प्रगतिनगर दर्री थाना दर्री जिला कोरबा छ.ग. का मिले जो कुल जुमला रकम 5400 रूपये एवं 52 पत्ती ताश, 1 प्लास्टिक बोरी (फट्टी) मिला जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियो का कृत्य धारा छतीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।
: दर्री पुलिस को चोरी के मामले में मिली अहम सफलता, आरोपी गिरफ्तार
Mon, Nov 20, 2023
▪️ **
▪️ *चोरी के चंद घंटे के भीतर चोरी के केस सुलझाने में मिली पुलिस को सफलता*
*▪️चोरी किये गए वाशिंग मशीन के साथ पकड़ाया चोर*
*अपराध क्रमांक 264/2023 धारा- 457,380 भादवि*
*नाम आरोपी-*
अनुज महंत पिता देवदास महंत उम्र 20 वर्ष पता श्यामनगर स्याहीमुड़ी थाना दर्री जिला कोरबा।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 19.11.2023 के प्रार्थिया मनीषा यादव थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कि दिनांक 18-19.11.23 के दरम्यानी रात में उसके घर के आंगन में रखें लॉयड कंपनी का वाशिंग मशीन कीमती लगभग 14000 रूपये को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा तत्काल पतासाजी के निर्देश प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया एवं थाना प्रभारी दर्री श्री चमन सिंहा के मार्गदर्शन में टीम बनाकर आरोपी की पता शादी के लिए लगाया गया इसी क्रम में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त चोरी अनुज महत एवं उसके साथियो के द्वारा किया गया है आरोपी अनुज महंत को तलब कर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया तथा बताया कि वह अपने साथी नान्हू तथा बबलू के साथ मिलकर उक्त चोरी को अंजाम दिया है चोरी को स्वीकार करते हुये उक्त चोरी गये वाशिंग मशीन को बरामद कराया है आरोपी को विधिवत की रफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दर्री निरीक्षक चमन सिंहा सउनि ललित जायसवाल आर. सरोज साहू, अशोक चौहान, चंद्रविजय चंद्र की सराहनीय भूमिका रही।