: प्रधानमंत्री जनमन योजना का लाभ दिलाने जिला प्रशासन मिशन मोड में कर रहा कार्य
Sat, Dec 30, 2023
*पोड़ी उपरोड़ा के विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहट ठीर्रीआमा समेलीभांटा में शिविर का हुआ आयोजन**शिविर में पीव्हीटीजी वर्ग के वंचित लोगों को स्वास्थ्य जांच सहित आधार, आयुष्मान, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित*कोरबा 29 दिसम्बर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना को विशेष पिछड़ी जनजातियों तक पहुंचाने तथा जिले के चिन्हांकित सभी विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों के लोगों को योजना का लाभ दिलाने मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा कार्य योजना के अनुरूप शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं। शिविर में केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित एवं पात्र हितग्राहियों को लाभन्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत ठीर्रीआमा, लालपुर एवं कोनकोना समेलीभांठा में शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग हेतु किए जा रहे कार्यों के बारे में विभागवार जानकारी दी जा रही है। इसके अंतर्गत ऐसे समुदायों के बसाहटों में विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, आंगनबाड़ी के माध्यम से पोषण, आजीविका संवंर्धन हेतु कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जाएगा। इस दौरान शिविर में विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के वंचित लोगों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, जनधन खाता, केसीसी, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित भी किया जा रहा है। साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण के रूप में बीपी, शुगर, आंख, खून की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां भी प्रदान की जा रही है।
: संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान हुए सेवानिवृत्त
Sat, Dec 30, 2023
कोरबा 29 दिसम्बर 2023/ जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री सेवाराम दीवान कुशल प्रशासनिक अधिकारी के साथ ही एक अच्छे इंसान हैं। श्री दीवान ने विधानसभा निर्वाचन का कार्य भी सरल एवं सहज तरीके से संपादित किया है। इनके लंबे 28 वर्ष के सेवा काल का अनुभव प्रशासन को मिला है। इनके इस योगदान को जिला प्रशासन हमेशा याद रखेगा। उक्त बातें अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू ने कलेक्टोरेट के सभागार में संयुक्त कलेक्टर श्री सेवाराम दीवान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में कही। अपर कलेक्टर श्री साहू ने श्री दीवान के सुखद भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने कहा कि श्री दीवान के साथ कार्य करने का अनुभव सुखद रहा।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति का मतलब विभाग से दूर जाना नहीं है, हम सभी से उनका आत्मीय लगाव बना रहेगा।
संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा ने श्री दीवान के साथ कार्य अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वह दोनों कांकेर जिले में तहसीलदार के पद पर पदस्थ थे, लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ जिले को मिला है। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि श्री सेवा राम दीवान ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में लंबे समय से रहने के बाद आज सेवानिवृत्ति के अवसर पर बेहद सुखद अनुभूति महसूस हो रही है। उन्होंने अपने लंबी सेवा अवधि के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी पहली पदस्थापना यूडीटी के रूप में अविभाजित मध्यप्रदेश के गुना जिले में 1988 में हुई थी। उसके बाद 1995 में नायब तहसीलदार के रूप में जिला बेमेतरा, कांकेर आदि में सेवा कार्य करते हुए कोरबा जिले से आज सेवानिवृत्ति हो रही है। उन्होंने जीवन की प्रवृत्ति और निवृत्ति के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि इंसान अपने पारिवारिक, सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जीवन निर्वाह की ओर आगे बढ़ता है। इस स्वभाविक प्रवृत्ति में उसका अमूल्य बचपन, जवानी सब बीत जाता है। सेवानिवृत्ति के अवसर पर ही जीवन के बाकी पहलुओं का एहसास होता है। कोरबा में कार्य करना एक सुखद अनुभव रहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, संयुक्त कलेक्टर श्री अवध सिंह राणा, डिप्टी कलेक्टर श्री विकास चौधरी, श्री सरोज महिलांगे ने श्री दीवान को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने श्री दीवान को पुष्पगुच्छ एवं हार पुष्प पहनाकर उन्हें सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी।
: विकसित भारत संकल्प यात्रा यात्रा के तहत शिविर का आयोजन आज
Sat, Dec 30, 2023
कोरबा दिसम्बर 2023/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 30 दिसंबर 2023 को विकासखंड कोरबा के ग्राम में अमलडीहा व बलसेंधा में 10 बजे से तथा सिमकेंदा व ढेंगुरडीह में 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम जपेली में 10 बजे से और ग्राम रंगबेल में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के गिद्धमुड़ी में 10 बजे से, बनिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम फत्तेगंज में 10 बजे से तथा ननियारी मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम पोटापानी में 10 बजे से और अलगीडांड व बगधरीडांड में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया जाएगा।