: जागरूकता कार्यक्रम में हेलमेट वितरण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
Thu, Jan 18, 2024
पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिवस पर बाकीमोगरा मैं रक्तदान शिविर के साथ-साथ हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के तरफ से रक्तदान शिविर में बाकीमोगरा थाना प्रभारी के साथ-साथ यातायात के अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा रक्तदान की किया साथ ही पुलिस के द्वारा हेलमेट वितरण कर हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथी कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छा देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया।
कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करता है कि यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती हैl
: बाकीमोगरा पुलिस एवं यातायात के द्वारा बाकीमोगरा में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम
Thu, Jan 18, 2024
पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तृतीय दिवस पर बाकीमोगरा मैं रक्तदान शिविर के साथ-साथ हेलमेट वितरण का कार्यक्रम किया गया। हंसवाहिनी ब्लड सेंटर के तरफ से रक्तदान शिविर में बाकीमोगरा थाना प्रभारी के साथ-साथ यातायात के अधिकारी कर्मचारीयों के द्वारा रक्तदान की किया साथ ही पुलिस के द्वारा हेलमेट वितरण कर हेलमेट की उपयोगिता के बारे में बताया गया। साथी कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने पुष्प गुच्छा देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया।कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करता है कि यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती हैl
: पुरी शंकराचार्यजी के कार्यक्रम को सफल बनाने बैठक सम्पन्न
Wed, Jan 17, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्टरायपुर - पुरी शंकराचार्यजी के 28 जनवरी से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनजर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज राजधानी के सुंदर नगर स्थित फुलवारी में आज प्रदेश कार्यकारिणी के नेतृत्व में एनजीओ महासंघ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की अतिआवश्यक बैठक रखी गई। इस बैठक में शंकराचार्य भगवान के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही सांगठनिक चर्चा भी हुई। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों ने समाज में जाकर सभी को पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी से जोड़ने और शंकराचार्यजी के प्रकल्पों को गतिशील बनाने पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में राजेश पंडा ने सभी को गीता भेंट किया। बताते चलें अपने तीन दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान ऋग्वेदीय पूर्वाम्नाय श्रीगोवर्द्धनमठ पुरीपीठाधीश्वर अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज का 28 जनवरी 2024 को राजधानी आगमन होगा। यहां पहुंचते ही रेल्वे स्टेशन पर शिष्यों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। स्वागत पश्चात वे श्रीसुदर्शन संस्थानम् , प्रांतीय कार्यालय , रावांभाठा रायपुर के लिये रवाना हो जायेंगे। यहां प्रतिदिन शिष्यवृंदो को महाराजश्री का दर्शन , दीक्षा और उद्बोधन सुलभ होगा। यहां तीन दिवसीय कार्यक्रम पश्चात शंकराचार्य महाभाग माघ मेला के लिये प्रयागराज रवाना होंगे। गौरतलब है कि इसके पहले भी पुरी शंकराचार्यजी पांच जनवरी से पंचदिवसीय प्रवास पर रायपुर में थे। जहां सुदर्शन संस्थानम् पहुंचकर महामहिम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री अरूण साव , धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक भावना बोहरा , संपत अग्रवाल , मोतीलाल साहू , धरमलाल कौशिक ने आश्रम पहुंचकर शंकराचार्यजी से आशीर्वाद प्राप्त किया था।संगठन में हुये पदाधिकारी नियुक्तइसी कड़ी में आदित्यवाहिनी एवं आनन्दवाहिनी के प्रदेश पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये बजरंग प्रसाद गुप्ता को आदित्यवाहिनी का रायपुर जिला सचिव और अनुभव शुक्ला को आदित्यवाहिनी गो सेवा का जिला संयोजक मनोनीत किया। इसी कड़ी में आनन्दवाहिनी में रंजीता शर्मा को रायपुर जिलाध्यक्ष , सुनीता शर्मा को जिला उपाध्यक्ष एवं प्रतिमा चंद्राकर को जिला सचिव मनोनीत किया गया। सभी मनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निभाने का विश्वास जताया। इस अवसर पर आनन्दवाहिनी छत्तीसगढ़ प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सीमा तिवारी , आदित्यवाहिनी प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू , रंजिता शर्मा , प्रतिमा चंद्राकर , सुनीता यादव , बसंत जैन , अंजनी शर्मा , संजय तिवारी , राजेश पंडा , कपिल दीक्षित , नीरज पाण्डेय , अभिषेक , वासु शंकर साहू , गुलशन साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।