Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: धारदार चाकू से सरपंच की हत्या करने वाला आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Mon, Aug 26, 2024
बालोद - पत्नि पर गलत नियत रखने और उसके बारे में गलत बात करने से आक्रोश में आकर धारदार चाकू से सरपंच के गले में वार कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को संजारी चौकी पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस जघन्य हत्याकाण्ड घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर ने अरविन्द तिवारी को बताया कि आज 26 अगस्त को प्रार्थी कन्हैया दास मानिकपुरी निवासी ग्राम खेरथा बाजार चौकी संजारी , थाना डौण्डीलोहारा ने चौकी संजारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके गांव के सरपंच विक्रम सिन्हा की गांव में रहने वाले रामजी प्रजापति ने धारदार चाकू से मारकर हत्या कर दी है। प्रार्थी की सूचना पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 130/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में थाना डौण्डीलोहारा व चौकी संजारी स्टाफ एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का बारिकी से जांच किया गया। घटना के संबध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर प्रकरण में संदेही रामजी प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह पहले गोल मोल जवाब दे रहा था , घटना के संबंध में कोई जानकारी नही होना बता रहा था। किन्तु उससे कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि घटना की रात रामजी प्रजापति और विक्रम सिन्हा दोनो रामजी के घर में शराब पीये , इसके बाद विक्रम सिन्हा के द्वारा रामजी प्रजापति की पत्नि के बारे में गलत बात किया जा रहा था , जो उसकी पत्नि पर गलत नियत रखता था। इसके कारण दोनो में विवाद हुआ और रामजी प्रजापति आक्रोश में आकर धारदार चाकू से विक्रम सिन्हा के गले में वार कर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी रामजी प्रजापति से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से संजारी चौकी पुलिस ने आरोपी को आज विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने व आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी संजारी सउनि अरविंद साहू , प्रधान आरक्षक हेमराज कोमरे , विकास सिंह , आरक्षक लोकेश साहू , वेदप्रकाश , संजीव बारले , महिला आरक्षक जागृति ठाकुर और थाना डौण्डीलोहारा से सउनि अनित राम यादव , प्रधान आरक्षक यज्ञदत ठाकुर , आरक्षक त्रवेश सिन्हा , पूनम खरे , कुमलाल वर्मा की सराहनीय भूमिका रही। गिरफ्तार आरोपी - रामजी प्रजापति पिता स्व. दादूराम प्रजापति उम्र 51 वर्ष पता - वार्ड 10 बाजार चौक खेरथा बाजार चौकी संजारी थाना डौण्डीलोहारा , जिला बालोद (छत्तीसगढ़)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें