Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: नवपदस्थ आईजी राम गोपाल गर्ग ने किया पदभार ग्रहण

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Feb 6, 2024
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट दुर्ग - छत्तीसगढ़ शासन , गृह (पुलिस) विभाग , नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश क्रमांक एफ 1-3/दो-ग्रह/भापुसे/ 2023 दिनांक 04 फरवरी 2024 स्थानांतरण आदेश के परिपालन में आज दुर्ग रेंज मेें नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। आईजी गर्ग भारतीय पुलिस सेवा संवर्ग के वर्ष 2007 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं। इन्होंने सात वर्ष सीबीआई नई दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवायें दी हैं , जिनमें राज्य के सरगुजा रेंज पुलिस महानिरीक्षक और रायगढ़ रेंज एवं राजनांदगांव में डीआईजी के रूप में अपनी सेवायें दी हैं। साथ ही जिला दुर्ग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में भी रह कर शांतिपूर्वक विधानसभा चुनाव संपन्न करा कर आज पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज का पदभार ग्रहण किये। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के पदभार ग्रहण बाद पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग के सभी कर्त्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारियों से मीटिंग लेकर परिचय प्राप्त कर उनके कार्यों के बारे में जाना। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मीता पवार , पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पदमश्री तंवर , प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय प्रमोद सबद्र , पु.म.नि.कार्या.रेंज दुर्ग उप पुलिस अधीक्षक पनीकराम कुजूर , उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शिल्पा साहू , उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक विंध्यराज , उप पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर , सीएसपी छावनी आशीष बंछोर , स्टेनो श्रीनिवास राव , रक्षित निरीक्षक दुर्ग नीलकंठ वर्मा , थाना प्रभारी भिलाई नगर राज कुमार लहरे , पीआरओ दुर्ग पुलिस आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित पु.म.नि.कार्या. दुर्ग रेंज में कर्तव्यरत अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें