Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: दुकान से सबमर्सिबल पम्प चोरी करने के चार आरोपी जेल दाखिल

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Jun 8, 2024
सरगुजा - दुकान में संचालक के नही रहने के दौरान आठ नग सबमर्सिबल पम्प की चोरी करने के तीन आरोपी एवं खरीददार सहित कुल चार आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से चारों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी अनुसार सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में प्रार्थी रनदीप सिंह छाबड़ा निवासी मायापुर अम्बिकापुर का दुकान छाबड़ा एग्रो एंड मशीनरी एजेंसी स्कूल रोड़ अम्बिकापुर मे स्थित है , जिसका प्रार्थी संचालन करता है। दुकान संचालक ने गत दिवस सात जून को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी के दुकान मे काम करने वाले कृष्णा उर्फ़ सोनू , जीतू सिंह एवं ईश्वर राजवाड़े द्वारा प्रार्थी के दुकान मे काम करने के दौरान 08 नग सबमर्सिबल पंप की चोरी कर ली गई है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 380/24 धारा 381, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपियों का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कृष्णा उर्फ़ सोनू सारथी , जीतू सिंह उर्फ़ जितेंद्र सिंह और ईश्वर राजवाड़े बताया। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर दुकान में संचालक के नही रहने के दौरान कुल 08 नग सबमर्सिबल पंप की चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपियों के अग्रिम पूछताछ करने पर चोरी किये गये सबमर्सिबल पंप मे से तीन नग सबमर्सिबल पंप कृष्णा उर्फ़ सोनू सारथी द्वारा घर मे उपयोग किया जाना बताया जो आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया। दो नग सबमर्सिबल पंप ईश्वर राजवाड़े के कब्जे से जप्त किया गया और तीन नग सबमर्सिबल पंप श्रीराम राजवाड़े निवासी मजीरा जयनगर को बेचना बताया। आरोपियों के निशानदेही पर मामले मे शामिल खरीददार आरोपी श्रीराम राजवाड़े को पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी द्वारा तीन नग चोरी का सबमर्सिबल पंप आरोपियों से खरीदना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के कब्जे से तीन नग सबमर्सिबल पम्प जप्त किया गया। खरीददार आरोपी श्रीराम राजवाड़े को गिरफ्तार कर मामले मे धारा 411 जोड़कर मामले के कुल चार आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह , प्रधान आरक्षक देवनारायण नेताम , आरक्षक उपेंद्र सिंह , विवेक राय और लालबाबू का सराहनीय योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपीगण - कृष्णा उर्फ़ सोनू सारथी उम्र 25 वर्ष निवासी मजीरा जयनगर जिला सूरजपुर , जीतू सिंह उर्फ़ जितेंद्र सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी कुसमी बलरामपुर , ईश्वर राजवाड़े उम्र 32 वर्ष निवासी मदनपुर थाना जयनगर जिला सूरजपुर एवं खरीददार आरोपी श्रीराम राजवाड़े उम्र 29 वर्ष निवासी मजीरा जयनगर जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें