Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने के ग्यारह आरोपी गिरफ्तार

Mukesh Kumar Bharti

Sat, Jun 1, 2024
सरगुजा - जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान "ऑपरेशन विश्वास" के तहत नौ प्रकरण दर्ज कर सार्वजानिक स्थानों पर बैठकर शराब पीने वाले ग्यारह आरोपियों को थाना गांधीनगर एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम ने विधिवत गिरफ्तार कर 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार सरगुजा जिला पुलिस द्वारा जारी अभियान ऑपरेशन विश्वास के तहत सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन कर आम नागरिकों मे क्षोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस थाना गांधीनगर पुलिस टीम एवं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर सख़्ती से कार्यवाही की गई। पुलिस टीम द्वारा 09 प्रकरणों मे 11 आरोपियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा रोजगार कार्यलय के पास सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये आरोपी हेमसिंह उम्र 22 वर्ष निवासी कटेरपारा कल्याणपुर पुलिस चौकी लटोरी सूरजपुर , परमेश्वर राम उम्र 33 वर्ष निवासी कटेरपारा कल्याणपुर पुलिस चौकी लटोरी सूरजपुर , कुम सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी खड़गवॉ पाठकपुर थाना खड़गवॉ जिला सूरजपुर , अनूप कश्यप उम्र 42 वर्ष निवासी सुभाष चौक गांधीनगर , देवेंद्र गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी घुटरापार सनराइज स्कूल के पास कोतवाली , विकास दास उम्र 28 वर्ष साकिन निवासी घुटरापार सनराइज स्कूल के पास कोतवाली , भारत सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी अगासी थाना लुन्ड्रा के विरुद्ध थाना गांधीनगर मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 07 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गाड़ाघाट मेन रोड़ मे सार्वजानिक स्थल पर शराब का सेवन करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करते हुये आरोपी रंजीत कश्यप उम्र 40 वर्ष निवासी गोधनपुर गांधीनगर , प्रभाकर तिवारी उम्र 40 वर्ष निवासी बौरीपारा शिकारी रोड , शुभम त्रिपाठी उम्र 23 वर्ष निवासी सत्तीपारा अम्बिकापुर और हरिहर प्रधान उम्र 27 वर्ष निवासी नवापारा के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 36(च) आबकारी एक्ट के 02 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। इस तरह से 09 मामले मे कुल 11 आरोपियों कों गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार , थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक अश्वनी सिंह , उपनिरीक्षक सेबेस्टीन कुजूर , उपनिरीक्षक रम्भा साहू , सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार यादव , प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह , प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप , महिला आरक्षक शांति लकड़ा , आरक्षक रिंकू गुप्ता , रमन मण्डल , पवन यादव और देवेंद्र पाठक का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें