Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: श्री सुदर्शन संस्थानम् में धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Nov 3, 2024
रायपुर - अनन्तश्री विभूषित श्रीमज्जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी श्रीनिश्चलानन्द सरस्वतीजी महाभाग द्वारा संस्थापित श्री सुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम रावाभांठा रायपुर में स्थित श्री गोवर्धन गौशाला में प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में आज अन्नकूट महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। आचार्य विमल दुबे द्वारा मंत्रोच्चार के साथ गौमाता एवं गोबर से निर्मित श्री गोवर्धन महाराज का षोडशोपचार पूजन कराया गया। इसके पश्चात खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सीमा तिवारी , टीकाराम साहू , राकेश राजगढ़िया , श्रीमती रोशनी भट्ट , देवराज भट्ट , परमेश्वरी यादव , हिमांशु साहू और सुरेश द्विवेदी सहित आसपास क्षेत्रों के पीठ परिषद , आदित्यवाहिनी - आनन्दवाहिनी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। इसकी जानकारी श्री सुदर्शन संस्थानम् , पुरी शंकराचार्य आश्रम / मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें