Sunday 1st of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: बंद दुकान व मकान में चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल

बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बेलतरा में बंद दुकान व मकान में चोरी करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले के दो अन्य आरोपी फरार हैं , जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया विगत माह 12 जनवरी 2024 को प्रार्थी अविनाश सोनी निवासी बेलतरा ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08 जनवरी को प्रार्थी अपने दुकान को दोपहर में बंद कर घर चला गया। दुसरे दिन सुबह दुकान आया तो देखा कि दुकान का ताला टुटा था तथा दुकान में रखे गल्ला में रखा चिल्हर , सिक्का करीब 800 रूपयें व थोक बिक्री करने हेतु रखे पान सामान व तम्बाखू सामान सिगरेट गुटखा , सुपारी कीमती 40000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसी तरह से 08 अप्रैल 2024 को प्रार्थी संतोष कुमार सूर्यवंशी निवासी बेलतरा ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 07 अप्रैल को रात्रि दस बजे प्रार्थी अपने परिवार सहित अपने घर में सो रहे थे तभी 08 अप्रैल की रात्रि तीन बजे आलमारी की ठोकने पीटने की आवाज सुनकर उठा। तब देखा कि 03 व्यक्ति राड , डंडा , पेचकश रखे थे और आलमारी को तोड़ रहे थे। देखते ही राड व डंडा से प्रार्थी के सिर को मार कर भाग गये तथा कमरा के दरवाजे को बाहर से सिटकनी लगाकर बंद कर दिया। अज्ञात तीन व्यक्ति के द्वारा रात्रि में खुले मकान के अंदर घुसकर अलमारी के ताला को तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर देख लेने पर डंडा राड से सिर को मार कर तीन चप्पल , राड , पेचकश को छोडकर भाग गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में थाना प्रभारी रतनपुर देवेश सिंह राठौर के दिशा निर्देश पर टीम गठित आरोपियों की पतातलाश की जा रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिला कि दिनाँक घटना को तीन व्यक्ति ग्राम सिरकी निवासी सोनू नेताम , हरदीबाजार निवासी विक्की नायक तथा अंधियारीपारा निवासी गोपाल गंधर्व बेलतरा में संदिग्ध हालत में दिखे हैं। मुखबिर की सूचना पर उक्त व्यक्तियों के निवास पर घेराबंदी किया गया। उससे दो व्यक्ति अपने घर में नहीं मिले, ग्राम मलगॉव निवासी लक्ष्मण उर्फ विक्की नायक को हिरासत में लेकर पुछताछ किया। पूछताछ में उन्होंने उक्त दोनों स्थानों में चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी की गई मशरूका का बंटवारा में मिले पैसे को खर्च करना बताया। रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं मामले के फरार दो आरोपियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। उक्त कार्यवाही रतनपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के नेतृत्व में किया गया , जिसमें प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह , गजेन्द्र सिंह , सत्यप्रकाश यादव , आरक्षक नंदकुमार यादव , महेन्द्र रजवाड़े का विशेष योगदान रहा। गिरफ्तार आरोपी - लक्ष्मण उर्फ विक्की नायक पिता नकुल नायक उम्र 24 वर्ष निवासी मलगाँव हरदीबाजार थाना दीपका जिला कोरबा छत्तीसगढ़।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें