Monday 2nd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: केन्द्रीय गृहमंत्री का छग दौरा , विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Mukesh Kumar Bharti

Sun, Aug 28, 2022
रायपुर - भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के शक्ति प्रदर्शन के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 अगस्त को एकदिवसीय दौरे पर रायपुर आ रहे हैं। यहां साइंस कालेज के दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में भाजपा की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित किताब पर चर्चा करेंगे। अमित शाह के प्रवास के दौरान यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रांतीय कार्यालय का भी उद्घाटन होना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज अमित शाह के दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके मुताबिक शाह कुल पांच घंटे पंद्रह मिनट तक रायपुर में रहने वाले हैं। इसके मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर बाद दो बजकर पांच मिनट पर रायपुर पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान वे पांच घंटे रायपुर में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह दूसरा मौका है , जब अमित शाह भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।छत्तीसगढ़ दौरे के लिये जारी शेड्यूल के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दोपहर दो बजकर पांच मिनट में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे , यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा स्वागत किये जाने के बाद एनआईए भवन के लिये रवाना होंगे। वे ढाई बजे से लेकर साढ़े तीन बजे तक नवा रायपुर के सेक्टर-24 में बने एनआईए के प्रदेश मुख्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वहां से अमित शाह शाम चार बजे साइंस कॉलेज के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे। वहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित किताब मोदी एट द रेड 20 पर बौद्धिक वर्ग से संवाद करने वाले हैं। इस संवाद के बाद केंद्रीय गृहमंत्री शाम साढ़े पांच बजे भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जायेंगे। वे बीजेपी मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा उन चुनिंदा पदाधिकारियों को शामिल किया जायेगा , जिनकी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका होगी। भाजपा मुख्यालय में मुलाकात और चर्चा के बाद गृहमंत्री शाह शाम सात बजकर बीस मिनट पर रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें