Tuesday 3rd of November 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘‘सीएम हेल्पलाइन - 1076‘‘ का शुभारंभ

बालको ने किया मल्टी-स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको द्वारा आयोजित किसान मेला से कृषि नवाचार को मिला बढ़ावा

बालको ने सुरक्षा को बनाया कार्य संस्कृति का आधार, ‘सुरक्षा संकल्प’ के 4 साल पूरे

सुचना

Welcome to the Samachar Bharti News, for Advertisement call +91-6261565687

: अंग्रेजी माध्यम के 40 उत्कृष्ट स्कूलों में शिक्षकों के तबादले पर अंदरूनी विवाद

Mukesh Kumar Bharti

Tue, Jun 9, 2020
रायपुर Chhattisgarh English School । स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से इस साल खोले जा रहे 40 उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए तबादला सूची जारी हो चुकी है। इस सूची के जारी होने के बाद शिक्षकों में अंदरूनी विवाद की चर्चा है। बताया जाता है कि इसमें कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो कि अंग्रेजी माध्यम में पढ़ा सकते हैं उनका भी तबादला कर दिया गया है। जिन स्कूलों में पहले से ही संस्कृत और हिंदी के शिक्षक हैें वहां नए हिंदी और संस्कृत के शिक्षकों को भेज दिया गया है। ऐसे में इन स्कूलों में पहले से ही मौजूद अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत के शिक्षकों में भारी असंतोष है। बताया जाता है कि विवाद के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी है। रायपुर में आरडी तिवारी स्कूल आमापारा, बीपी पुजारी स्कूल राजातालाब और शहीद स्मारक स्कूल फाफाडीह का चयन उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना के लिए किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें