: नीतीश कैबिनेट का विस्तार , 31 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Mukesh Kumar Bharti
Wed, Aug 17, 2022
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
पटना - बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली महागठबंधन सरकार का आज पहला मंत्रीमंडल विस्तार हो गया। जिसमें महागठबंधन के विभिन्न घटकों से लगभग 31 सदस्यों को शामिल किया गया है। महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें होने के चलते कैबिनेट में भी लालू यादव की पार्टी आरजेडी का दबदबा देखने को मिला। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रगान के बाद आरजेडी कोटे से 16 , जेडीयू से 11 और कांग्रेस के 02 मंत्रियों सहित हम और निर्दलीय के एक-एक विधायक को वरिष्ठता के आधार पर मंत्री पद एवं गोपनीयता की दिलाई। पहले पांच बैच में पांच - पांच विधायकों ने जबकि आखिरी राउंड में छह विधायकों ने शपथ ली। इन मंत्रियों के शामिल होने के बाद भविष्य में मंत्रिमंडल विस्तार के जरिये अन्य रिक्त स्थानों को भरे जाने की उम्मीद है।
इन 31 मंत्रियों ने ली शपथ
राजद (16)- तेज प्रताप यादव, आलोक मेहता, सुरेंद्र प्रसाद यादव, रमानंद यादव, कुमार सर्वजीत, ललित यादव, समीर कुमार, चंद्रशेखर, जितेंद्र कुमार राय, अनीता देवी, सुधाकर सिंह, इसराइल मंसूरी, सुरेंद्र राम, कार्तिकेय सिंह, शहनवाज आलम, शमीम अहमद।
जदयू (11) - विजय कुमार चौधरी , बिजेंद्र यादव , श्रवण कुमार , अशोक चौधरी , लेसी सिंह , संजय झा , मदन सहनी , शीला कुमारी , सुनील कुमार ,मोहम्मद जमा खान , जयंत राज।
कांग्रेस (02) - आफाक आलम , मुरारी गौतम।
हम (01)- संतोष कुमार।
निर्दलीय (01)- सुमित कुमार सिंह।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन